उरई, अगस्त 19 -- आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी एक युवक को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर बंधक बनाने, जबरन काम कराने और मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामले में युवक की 70 वर्षीय मां की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पीड़िता ने थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का अभयकीत तमिलनाडु में पानी पूरी का व्यवसाय करता है। उसका पुत्र संतोष पहले भी उसके यहां काम कर चुका था। 6 मई 2026 को अभयकीत के कहने पर उसके चालक राहुल और विशाल ने संतोष को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का झांसा देकर रोजगार के लिए अपने साथ तमिलनाडु ले गए। आरोप के मुताबिक तमिलनाडु पहुंचने के दो दिन बाद उसके पुत्र संतोष ने फोन कर रोते हुए बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट कर जबरन क...