औरैया, जनवरी 28 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर निवासी युवक की बुधवार को मजदूरी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार चिटकापुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी आराधना, पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश, चार वर्षीय पुत्री प्रांशी, दो वर्षीय पुत्री मानसी तथा पांच माह का पुत्र अनुज है। बुधवार सुबह वह अपने कुछ साथियों के साथ नियामतपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खराब सरकारी हैंडपंप की मरम्मत के लिए मजदूरी करने गया था। गांव पहुंचने के बाद अन्य मजदूर काम में जुट गए, जबकि शैलेंद्र कुछ देर के लिए एक किनारे बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बैठे-बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.