जौनपुर, मार्च 10 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड की 95 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को पिछले ढाई माह से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। मजदूरी न मिलने से सैकड़ों मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।मजदूरों का कहना है कि उन्होंने मनरेगा के तहत तालाब खुदाई, कच्ची सड़क निर्माण, नाली सफाई समेत कई कार्य किए, लेकिन करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी मजदूरी उनके खातों में नहीं पहुंची। मजदूरों का आरोप है कि भुगतान के लिए कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।मजदूरों का कहना है कि मजदूरी के भरोसे ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। समय पर भुगतान न होने से बच्चों की पढ़ाई, दवा और रोजमर्रा का खर्च च...