धनबाद, मार्च 5 -- मजदूरी का पैसा मांगने पर होली के दिन बुधवार की दोपहर बरमसिया में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आरोप है कि मजदूरी का पैसा मांगने पर बरमसिया त्रिमूर्ति सदन के पास रहने वाले विष्णु शर्मा और उसके दोस्त पुष्कर के पांव में गोली मारी गई। वहीं हमलावरों ने विष्णु के दूसरे दोस्त अरुण कुमार नामक युवक का सिर फोड़ दिया। तीनों घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पाकर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घायल विष्णु शर्मा ने बताया कि उसने ठेकेदार विकास के लिए काम किया था। होली के दिन शाम चार बजे अपना मेहनताना मांगने गया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच अनिल यादव, सुनील यादव, प्रमोद डोमन और अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी सहित 10 लोगों ने मिल कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उस...