लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव बेहननपुरवा निवासी एक युवक अपने साथी के साथ बाइक से घर मजदूरी कर रविवार की शाम करीब छह बजे घर वापस लौट रहा था। बताते हैं कि मल्ल बेहड़ के गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी का इलाज चल रहा है। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव बेहननपुरवा निवासी मो. रजा अपने साथी फिरोज के साथ रविवार की शाम करीब छह बजे बाइक से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। उसके रिश्तेदार मुनव्वर ने बताया कि मल्लबेहड़ के पास सामने से आ रही बाइक से वे टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया। जहां मोहम्...