गढ़वा, फरवरी 13 -- केतार, प्रतिनिधि। थानांतर्गत बांसडीह खुर्द निवासी स्वर्गीय लखु रजवार के 22 वर्षीय पुत्र सुकल रजवार ने लगभग एक मिनट का वीडियो बनाते हुए फंदे से झुलकर आत्महत्या कर ली। घटना 10 फरवरी की रात की है। युवक एक माह पहले ही अपने गांव के अन्य युवकों के साथ मजदूरी करने हैदराबाद गया था। परिजनों ने बताया कि सुकल का 25 फरवरी को शादी होनी थी। घर में उसकी तैयारी चल रही थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोन द्वारा बातचीत करने के दौरान उसकी होने वाली पत्नी से नोकझोंक होने के बाद उसने अपनी मृत्यु का लाइव वीडियो बनाकर फांसी लगा लिया। मालूम हो कि मृतक युवक के पिता लखु रजवार ने भी चार माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। घर में उसकी मां और छोटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.