लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बथुआ टांडा के गांव टांडा व बथुआ निवासी दो किशोरों सहित तीन लोगों की मेरठ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रात को ही मेरठ के लिए रवाना हो गए। यहां से जब परिजन गए थे, तब तक दो की मौत की पुष्टि थी। पर गुरुवार को तीन की मौत की सूचना आ गई। गांव टांडा निवासी अरशद (32) पुत्र जहीर, अलीमुद्दीन (14) पुत्र मुर्शद और बथुआ निवासी ब्रजमोहन (16) पुत्र धरमू मेरठ के असमाबाद क्षेत्र में गन्ना छिलाई व कटाई का काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तीनों एक बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान किठौर थाना क्षेत्र में बागवाला और नदलीपुर के बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में अरशद और ब्रजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर ...