आरा, दिसम्बर 9 -- -दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन पर मंगलवार की सुबह हादसा -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर रघुनाथपुर स्टेशन के समीप मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरने से बक्सर निवासी युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मल्होत्रा का 18 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार था। परिजनों ने बताया कि वह अपने गांव के कुछ लोगों के साथ रोज की तरह मजदूरी करने के लिए रघुनाथपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से दानापुर जा रहा था। उसी दौरान रघुनाथपुर स्टेशन के पास असंतुलित होकर वह ट्रेन से गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसके साथ रह...