गौरीगंज, मई 17 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के कस्बा जैनबगंज में रविवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूरी करने परवेजपुर जा रहे बिक्की सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की को तिलोई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के भाऊपुर गयासपुर निवासी राम सुमेरे (55) पुत्र माताफेर तथा शिवबरन (35) पुत्र बद्री रविवार की सुबह घर से बिक्की से परवेजपुर के लिए मजदूरी करने निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों कस्बा जैनबगंज पहुंचे, सामने रानीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- मजदूरी पर जा रहे दो लोगों ट्रक की टक्कर से घायल टक्कर लगते ही...