मजदूरी करने गया युवक पुणे से लापता
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के बगाही निवासी मोहन सिंह पुणे से लापता हो गया। करीब छह माह पहले गांव के ही मनीष कुमार साह, सुमित कुमार साह, अमित कुमार के साथ डिस्पोजल कंपनी में काम करने गया था। मोहन सिंह की पत्नी रंजन कुमारी ने सोमवार को थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि 13 मई को पति के साथ गए तीनों भाई गांव आ गए। पति नहीं आए तो तीनों भाइयों से जानकारी लेने गई तो दुर्व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी दी। मोहन सिंह का मोबाइल बंद है। किसी अनहोनी को लेकर परिजन चिंतित हैं। इधर, थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मजदूरी कराने ले जाने वाले ठेकेदार से पूछताछ की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.