अल्मोड़ा, जुलाई 7 -- रानीखेत। पुलिस और एसओजी टीम ने मजखाली में एक युवक से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर रानीखेत कोतवाल भुवन चंद्र जोशी, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसआई कैलाश चंद्र ने जनाड़ु मोड़ द्वारसों रोड पर गश्त की। इस दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध हालात में दिखा। करीब जाने पर आरोपी ने एक पन्नी जेब से निकालकर फेंक दी। शक होने टीम ने युवक को घेरकर दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रविन्द्र बिष्ट निवासी स्यूना ज्योली अल्मोड़ा बताया। फेंकी गई पन्नी की जांच करने पर 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह खुद स्मैक पीता है। पकड़ी गई स्मैक वह हल्द्वानी से लाया था। यहां से होते हुए उसे अल्मोड़ा जाना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार...