अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। मजखाली में जंगल गई युवती लापता हो गई है। पुलिस के मुताबिक गिरीश चंद्र पुजारी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनकी 28 साल की बेटी विधि पुजारी एक जुलाई को जंगल गई थी। तब से उसका सुराग नहीं लग रहा है। बताया कि कोविडकाल के बाद से वह हल्का डिप्रेशन में भी रहती है। बेटी के गुम हो जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: ड्यूटी पर निकली डाक विभाग की संविदा कर्मी युवती लापता यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी, गुमशुदगी दर्ज यह भी पढ़ें- Barabanki News: ड्यूटी पर निकली युवती लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...