बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- तहसील के मजकोट में शावकों के साथ भालू दिखने की घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में है। विभाग ने गांव में पांच ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही सोलर लाइटें भी स्थापित की हैं। गांव में रात के समय गश्त बढ़ा दी है। लोगों से अंधेर में अकेले बाहर नहीं जाने तथा आसपास उगी झाड़ी को काटने की भी अपील की है। मालूम हो कि मंगलवार की सुबह मजकोट गांव में ग्रामीणों ने एक भालू को दो शावकों के साथ देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने गांव के विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही एनाइडर्स लगाए हैं। एनाइडर्स एक सोलर आधारित स्वचलित उपकरण है। जो सोलर द्वारा गतिविधि पकड़ते ही तेज फलैश कर ध्वनि उत्पन्न कर वन्य जीवों को मानव बस्तियों में आने से रोकता है। इससे पहले यह उपकरण कांडा तहसील क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.