पटना, सितम्बर 27 -- बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मछुआरों को बड़ी सौगात दी है। 'नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना' के तहत मछुआरों को नाव और जाल खरीदने के लिए निर्धारित इकाई लागत का 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। यानी मछुआरे कम लागत में अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकेंगे। फिशिंग लकड़ी की नाव के लिए इकाई लागत 1,24,400 रुपए, एफआरपी बोट पैकेज के लिए 1,54,400 रुपए और कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज के लिए 16,700 रुपए तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक मछुआरों को 31 दिसंबर तक https://fisheries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन में मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड और मत्स्य शिकारमाही से संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने वाले प्रत्येक परिवार या व्यक्ति को केवल किसी एक पैकेज का लाभ मिलेगा। राज्य के सभी जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.