बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता पूर्व सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर पाक जेल में बंद जिले के मछुआरों की रिहाई कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि पाक जेल में ये मछुआरे चार साल से तमाम यातनाएं झेलने को विवश हैं। पीड़ित गरीब परिवार बेटों की पाक से रिहाई को लेकर आश लगाए हैं। उधर, दो दिन पूर्व पाक में बंद मछुआरों के सोशल मीडिया में आए संदेश ने यहां परिजनों को बेहाल कर दिया है। परिजनों की गुहार पर पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने छह दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। उन्होंने पाक के लांड्री (कराची) जेल में बंद जिले के मछुआरों के रिहाई के लिए अनुरोध किया है। कहा कि पकड़े गए मछुआरों के परिजन बेहद गरीब हैं और परेशान हैं। पाक में बंद जिले के ...