अररिया, जनवरी 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रामपुर स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र लालचंद हांसदा का शव आखिरकार गुरुवार सुबह मछुआरों की मदद से पोखर से बरामद किया गया। छात्र के डूबने की सूचना के बाद से ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बताया गया कि बुधवार से ही एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी थी, लेकिन रातभर की मशक्कत के बावजूद सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण बहरदार की देखरेख में करीब डेढ़ दर्जन मछुआरे पोखर में उतरे। मछुआरों में शंकर बहरदार, बुद्ध नारायण बहरदार, संजय बहरदार, मनोज बहरदार और विजय बहरदार समेत अन्य ने कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। बताया गया कि शव पोखर के अंदर पानी की घास और पंक में फंसा हुआ था, जिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.