मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मछली पालन से जुड़ी महिलाओं की ओर से स्वाद को लेकर प्रयोग रंग ला रहा है। मछली समोसा ने महिलाओं की तकदीर बदल दी है। जिले में पांच मछली उत्पादक समूह की इन महिलाओं ने समोसा, कटलेट जैसे स्नैक्स में मछली का उपयोग कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दो साल पहले तक इनकी आय शून्य थी। अब इनका कारोबार सालाना 10 लाख रुपये पर पहुंच गया है। अब ये महिलाएं मछली से बनने वाले स्नैक्स का प्रशिक्षण देने दिल्ली और अन्य शहरों में जाएंगी। इनकी एक टीम अगले सप्ताह महिलाओं को प्रशिक्षण देने दिल्ली जा रही है। स्टॉल लगाकर रोजाना दो हजार तक कमा रहीं मड़वन, सरैया, मोतीपुर में महिलाएं मछली उत्पादक समूह बनाकर काम कर रही हैं। फंदा गांव की रीना देवी, मड़वापाकर की रूबी देवी ने बताया कि वे लोग अधिकतर मछली समोसा और कटलेट बना रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.