भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। मारपीट कर पैसे छिनतई का आरोप लगाकर मछली विक्रेता राहुल रौशन ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। मुंदीचक के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि एक मार्च को बकाया पैसे लेने के लिए वह तिलकामांझी मछली पट्टी में मनीष के पास गया था। उसका कहना है कि उसी दौरान वहां मौजूद रवि, नीरज, सूरज व एक अन्य ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। मारपीट में जख्मी होने के बाद पीड़ित ने सदर अस्पताल में इलाज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...