औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- बिहार के औरंगाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी ने मुर्गा और मछली बनाने से इनकार करने पर होटल में ही आग लगा दी। जिसमें होटल संचालक की पत्नी झुलस गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम कुछ असामाजिक तत्व होटल पर आए थे। इस दौरान एक शख्स ने तुरंत मुर्गा और मछली बनाने को कहा। जिस पर होटल मालिक ने गैस खत्म होने के चलते असमर्थता जताई। इस बात से नाराज युवक धमकी देकर चला गया। और फिर मगंलवार तड़के धमकी को सच साबित करते हुए होटल में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास हुई इस घटना में होटल मालिक की लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। जिसमें ई-रिक्शा, बाइक और मवेशी भी शामिल है। जानवरों को बचाने के चक्कर में संचालक की पत्नी भी जल गई। होटल के मालिक बताया कि कुछ लोग शराब के नशे...