हाजीपुर, फरवरी 26 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव स्थित चंवर के तालाब में मछली मारने को लेकर छोटे-छोटे बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी। घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी विश्वनाथ सहनी के पुत्र रामबाबू सहनी अपने तालाब के पानी निकालने के बाद अगल बगल के छोटे छोटे बच्चों को मछली पकड़ने के लिए ले गए। जहां मछली को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट होने लगी। जिसको लेकर दोनों के अभिभावक तालाब पर पहुंच कर आपस में कहासुनी करते करते उलझ गए और मामला मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष के रामबाबू सहनी एवं दुसरे पक्ष के दरबेशर सहनी के परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ...