सिमडेगा, जून 1 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेरोमडेगा गांव में मछली मारने के दौरान नदी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार के देर शाम की है। मृतक की पहचान मेरोमाडेगा बरटोली निवासी रोशन सोरेंग के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रोशन सोरेंग जाल लेकर गांव के समीप स्थित नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक रोशन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान देर शाम ग्रामीणों ने नदी में उनका शव देखा और इसकी सूचना तत्काल ठेठईटांगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग स...