समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र में जटमलपूर महादेव स्थान के नजदीक शनिवार की दोपहर बाद मोईन में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर गांव के निवासी बोनी सहनी के 25 वर्षीय पुत्र मंगल साहनी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मछली मारने के लिए उक्त मोईन में गया था। जहां गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से निजी गोताखोर ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- नदी में डूबे युवक का शव 36 घंटे बाद उतराता मिला वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मृतक के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज िदया गया है। मृतक के परिजन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.