भागलपुर, मार्च 9 -- अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर रविवार को मछली मारने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया। मृतक की पहचान नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 22, बरैठा मुसहरी निवासी मुनेश्वर मांझी (50) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित दिखे, क्योंकि एसडीआरएफ टीम सूचना मिलने के बावजूद देर से पहुंची। परिजनों ने बताया कि मुनेश्वर मांझी दोपहर 12 बजे खाना खाकर अपने नाती के साथ मछली मारने के लिए अजगैवीनाथ मंदिर घाट गए थे। उन्होंने नाती को गंगा किनारे पहाड़ी पर बैठाकर खुद गंगा में गोता लगाया, लेकिन दोबारा बाहर नहीं निकले। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने करीब एक घंटे तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में घटना की सूचना वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विपिन मंडल और परिजनों को दी गई।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने स्थानीय थाना प...