सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में निर्माणाधीन मछली मंडी गेट की शटरिंग गिरने से हुए हादसे को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति में एसडीएम शोहरतगढ़ करमेंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कमल किशोर व बीडीओ बढ़नी अनीश मणि पाण्डेय शामिल हैं। डीएम ने समिति को हादसे के कारणों, निर्माण कार्य की गुणवत्ता व जिम्मेदारियों की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।मधवापुर में निर्माणाधीन मछली मंडी गेट पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक गेट की शटरिंग भरभराकर गिर गई, जिससे वहां कार्यरत मजदूर इसकी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- विधायक ने की मछली मंडी घटना की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग हादसे में छह मजदूर घ...