गया, अप्रैल 6 -- शहर के मल्लाह टोली में नगर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की ओर से स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पूर्व मंत्री सह एमएलसी हरि सहनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मछुआरा समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह केंद्र मछुआरा समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इसके माध्यम से ग्रामीण और मछुआरा समाज को डिजिटल सेवाओं से जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के सुचारू संचालन के लिए संचालकों को निशुल्क प्रशिक्षण, आवश्यक सीएससी किट और पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि ...