बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- मछली पालन का हुनर सीखने कोलकाता जाएंगे नालंदा के 30 किसान 10 से 16 सितंबर तक सॉल्ट लेक में चलेगा 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण किसानों के आने-जाने, रहने और खाने का पूरा इंतजाम करेगा मत्स्य विभाग इच्छुक किसान दल में शामिल होने के लिए जिला मत्स्य कार्यालय में करें संपर्क बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि।

प्रशिक्षण का उद्देश्य नालंदा में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए मत्स्य विभाग ने बड़ी पहल की है। आधुनिक तरीके से मछली पालन के गुर सीखने के लिए जिले के 30 किसानों का दल पश्चिम बंगाल के सॉल्ट लेक (कोलकाता) जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण दौरे का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु प्रसाद ने बताया कि किसानों का दल 10 सितंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगा। सॉल्ट लेक स्थित...