बाराबंकी, मार्च 24 -- निन्दूरा। क्षेत्र के सैंदर गांव में मछली पालन के लिए आवंटित किए गए तालाबों को आधुनिक पार्क बना दिया गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मंगलवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय, कानूनगों कैलाश बहादुर, प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से पार्क के बाहर बने गेट को ढहा दिया। तालाब के बीच बने पार्क को हटाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सैंदर गांव में 410 बीघा तालाब को समिति के नाम पर मछली पालने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था। समिति ने तालाब के बाहर आधुनिक गेट बनाकर व तालाब के बीच में टापू पर पार्क बनाकर यहां आने वाले लोगों से कमाई की जा रही थी। आरोप था कि जिस उद्देश्य से तालाब का पट्टा किया गया उसके सापेक्ष उसे दूसरे तरीके से आय का साधन बना दिया गया। गाइ...