बरेली, जून 24 -- मछली पालकों की सुविधा के लिए शासन हर जिले में मत्स्य उत्सव भवन का निर्माण करेगा। यह कैसा होगा और भवन में क्या क्या होगा इसे लेकर अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने शासनादेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार मत्स्य उत्सव भवन के लिए न्यूनतम तीन हजार वर्गमीटर भूमि की जरुरत होगी और भवन निर्माण का क्षेत्र फल 522 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। नए मानकों के मुताबिक भवन में 100 लोगों की क्षमता वाला एक हॉल, तीन कक्ष, दिव्यांगजनों के लिए अलग से सुविधाएं, पुरुष, महिला और दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण के लिए जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक द्वारा तैयार मानक प्लान को लोक निर्माण विभाग से अनुमोदित कराया जाएगा। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि भवन निर्माण के तकनीकी ...