जहानाबाद, मई 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि समाहरणालय परिसर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा संचालित मछुआ कल्याण योजना के तहत् मछली पालकों के बीच जिलाधिकारी द्वारा कुल तीन थ्री व्हीलर आईस बाक्स सहित एवं 15 फेका जाल का विवरण किया गया। मौके पर मत्स्य निदेशक, मगध परिक्षेत्र विपीन भी मौजूद रहे। जिला पदधिकारी द्वारा बताया गया कि मछली का उत्पादन शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण ताजी मछलियों को बाजार तक पहुँचाने में होने वाली असुविधा में कमी आयेगी एवं उपभोक्ताओं को ताजी मछलियो की उपलब्धता हो सकेगी। मगध परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक विपिन द्वारा बताया गया कि अरवल जिला के मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं मछुआ कल्याण योजनाओ का कियान्वयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मत्स्य पालन से स...