मिर्जापुर, अप्रैल 27 -- जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के निफरा गांव में मछली पकड़ने गए अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर गोताखोरों की मदद से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विंध्याचल के ऊंचडीह गांव निवासी 57 वर्षीय राजेंद्र मांझी रविवार की सुबह नांव से गंगा में मछली पकड़ने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह भी राजेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। घरवाले उसकी तलाश करते हुए निफरा गांव के पास घाट पर पहुंचे। यहां नांव पर राजेंद्र का मोबाइल और कपड़ा मिला। परिजनों ने गंगा में डूबने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे अधेड़ की तलाश शुरु कराई। दोपहर लगभग बारह बजे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.