शाहजहांपुर, मई 20 -- खुदागंज। थाना क्षेत्र के भून्डी नौगमा गांव के बीच बहने वाली देवा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अशोक कश्यप (21) पुत्र शिवदयाल अपने कुछ साथियों के साथ देवा नदी में मछली पकड़ने आया था। बताया गया कि निर्माणाधीन पुल के नीचे अशोक मछली पकड़ रहा था, जबकि उसके साथी कुछ दूरी पर आगे बढ़ गए थे। इसी दौरान वह पुल के नीचे बने गहरे कुएंनुमा हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। यह भी पढ़ें- कलश विसर्जन के दौरान नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया...