मिर्जापुर, मार्च 6 -- राजगढ़, मिर्जापुर। गुरुवार की शाम को मछली पकड़ने गए थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी अधेड़ का शव शुक्रवार को काफी तलाश के बाद पोखने के गहरे पानी से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ निवासी 57 वर्षीय सोमारू बिंद के घर से कुछ दूर स्थित पोखरे में गुरुवार की शाम लगभग चार बजे सोमारू मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय अचानक पैर फिसल जाने से पोखरे में गिर कर गहरे पानी में चला गया। पानी में डूबने से सोमारू की मौत हो गई। देर रात तक सोमारू के घर नहीं पहुंचने परिजन खोजबीन करने लगे,लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे पोखरे की तरह शौच के लिए गए। तो उन्हें पोखरे के भीटे पर चप्पल गमछा पड़ा दिखा। बच्चे वापस गांव में जाकर ग्रामीणों से बताया कि तालाब पर गमछा...