छपरा, मई 10 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में लीज पर लिए गए पोखरे में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद घर में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में घोघिया गांव निवासी स्व. मनोज सिंह की पत्नी वसंती देवी ने मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनका पुत्र सूरज कुमार लीज पर लिए गए पोखरे में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान गांव के कामेश्वर सहनी के पुत्र छठू सहनी सहित पांच लोग वहां पहुंचे और मछली पकड़ने से मना करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। वसंती देवी ने बताया कि अगले दिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर से एक बक्सा गायब मिला। बक्से में करीब 90 हजार रुपये नकद एवं लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में धमकी दे...