चाईबासा, मार्च 5 -- चाईबासा। मंझरी के तोरलो नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिजली करंट के चपेट आने से 18 वर्षीय भोंज कोंडाकेल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मंझारी के बड़ा तोरलो गांव निवासी चमरू कोंडाकेल अपने घर से बिजली तार का कानेकशन खींच कर तोरलो नदी में बिजली करंट से मछली मार रहा था।उसके साथ मृतक भोंज कोंडाकेल, बिक्रम कोंडाकेल, अरविन्द बिरूवा और महावीर बिरूवा भी मौजूद थे।इसी दौरान भोंज कोंडाकेल को नंदी में उतर कर मछली को पकड़ने को कहा गया।वह बिना सोचे समझे पानी में उतर गया। जिससे पानी में डाला गया बिजली करंट के चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त लड़कों ने ही मृतक को पानी से निकाल कर घर लाए।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के ...