बांदा, नवम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता। लापता मछली ठेकेदार का शव कुएं में उतराता मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। रविवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम में उसकी कुएं में डूबने से मौत होने की पुष्टी की गई है। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी महेंद्र उर्फ राजू पुत्र देवनारायण सिंह मछली का ठेकेदार था। वह मंगलवार को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। डूबने की आशंका पर पुलिस ने तालाब में जाल डलवाया था। इसके अलावा गोताखोरों से उसकी खोजबीन कराई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पांच दिन बाद शनिवार को उसका शव गांव के बजरंग बली के स्थान के समीप स्थित कुएं में पड़ा उसके भतीजे धीरज ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.