हरिद्वार, अप्रैल 10 -- Haridwar News : बांग्लादेश से आई 41 वर्षीय महिला सहेला बेगम ने अपने भारतीय प्रेमी के साथ न केवल शादी रचाई, बल्कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय नागरिक के रूप में रहने लगी। हरिद्वार पुलिस के अनुसार, महिला का प्रेमी श्यामदास (45) पिछले चार साल से हरिद्वार में लीज पर होटल चला रहा था। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू श्यामदास का सहेला के पहले पति का हमशक्ल होना है। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह पिछले साल सिर्फ मछली खाने बांग्लादेश गई थी। यह भी पढ़ें- पहले पति के हमशक्ल पर आया दिल, बांग्लादेश से हरिद्वार भाग आई महिला; ऐसे खुली पोल सहेला बेगम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पहले पति और श्यामदास की शक्ल काफी मिलती-जुलती है। यही समानता उसके मन में भावनात्मक जुड़ाव का कारण बनी। कई बार व्यक्ति अपने परिच...