मोतिहारी, फरवरी 11 -- रामगढ़वा , एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार के एनएच-28 के किनारे स्थित मछली बाजार में सोमवार की शाम पुलिसकर्मी और मछली विक्रेताओं से मछली खरीदने को लेकर विवाद हो गया । यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया । धक्कामुक्की होने लगी। जिससे आक्रोशित मछली विक्रेताओं ने देर शाम टायर जलाकर एनएच-28 को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे कुछ देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जैसे ही इसकी जानकारी थाना को लगी तो घटना स्थल पर थानाध्यक्ष द्वारा पहुंच मछली विक्रेताओं को न्याय दिलाने की बात कही उसके बाद जाम समाप्त हुआ। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद को सौंपी गई। डीएसपी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर हवलदार स...