मछली के विवाद में युवक को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
छपरा, सितम्बर 19 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी फुलवरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम सरयू नदी से मछली मारकर घर लौट रहे एक युवक को कथित तौर पर गांव के ही कुछ लोगों ने रोककर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छोटकी फुलवरिया गांव निवासी अनिरुद्ध सहनी के पुत्र पंकज सहनी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पंकज अपने एक दोस्त के साथ सरयू नदी से मछली मारकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही तीन-चार लोगों ने उसे रोक लिया और उसके पास मौजूद मछली मांगने लगे। मछली देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने पंकज पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने बांह में लगी। गोली लगने के बाद परिजन आनन-फानन में घायल पंकज को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.