रामपुर, नवम्बर 18 -- पटवाई। घोसीपुरा में रामगंगा नदी पर मछली पकड़ने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें रिजवान और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल व्यक्तियों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। शनिवार-रविवार की देर रात पटवाई कस्बा निवासी रिजवान अपने साथियों के साथ घोसीपुरा रामगंगा नदी पर मछली पकड़ने गया था। वहीं नदी में जाल आगे पीछे लगाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें रिजवान पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। रिजवान के दोनों साथियों को लाठी-डंडों से मारा-पीटा गया। पुलिस ने घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित रिजवान की तहरीर के आधार पर आखिल पुत्र कामिल निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.