गंगापार, अप्रैल 14 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मछली का दाना तालाब में डालते समय एक युवक फ़िसल कर तालाब में जा गिरा जिससे वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।बहरिया थाना के भवानापुर निवासी 30 वर्षीय सुजीत सरोज पुत्र लालजी अपने पट्टे के तालाब में मछली पाला है सुजीत मंगलवार को मछली को खाने के लिए दाना तालाब में डाल रहा था तभी सुजीत का पैर फ़िसल गया और वह तालाब में गिर कर पानी में डूब गया। बगल के खेत में किसान काम कर रहे थे वह तालाब में सुजीत को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर सुजीत के परिजन दौड़े और तालाब से ग्रामीणों की मदद से सुजीत को निकालकर स्थानीय अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टर ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.