मछली उत्पादन के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर गढ़वा
गढ़वा, जुलाई 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में मछली उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि गढ़वा मछली उत्पादन के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिलांतर्गत विभिन्न सरकारी और निजी जलाशयों से 9 हजार टन से अधिक मछली का उत्पादन हो रहा हैं। जिलांतर्गत 98 विभिन्न सरकारी जलाशयों और 2400 निजी जलाशयों में मछली पालन होता है। विभिन्न डैम और जलाशयों में आधुनिक तकनीक केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन तेजी से बढ़ रहा है। इस अभिनव तकनीक ने जहां जिले में मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा किये हैं। गढ़वा में केज कल्चर की सबसे बड़ी सफलता का उदाहरण अन्नराज डैम है। यहां इन दिनों ताजी मछलियों की उपलब्धता बढ़ गयी है जो सीधे केज कल्चर के माध्यम से तैयार हो रही हैं। स्थानीय मछली पालकों और विक्रेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.