जौनपुर, मार्च 19 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा-बामी मार्ग पर गुरुवार को सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक पल्टूपुर गांव का निवासी सौरभ बताया जा रहा है। उसे बीती रात अभिषेक नाम का एक युवक अपने साथ अपनी रिश्तेदारी बताकर ले गया था। पुलिस उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सड़क दुघर्टना का है कि हत्या का है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ और कई थानों की पुलिस मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...