जौनपुर, मार्च 23 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने रविवार को जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई गई है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 पदाधिकारियों की सूची में पार्टी की मंशा के अनुरूप युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को संतुलित ढंग से शामिल किया गया है। घोषित कार्यसमिति में 7 सामान्य वर्ग, 10 पिछड़ा वर्ग, दो अनुसूचित जाति तथा एक अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.