बिहारशरीफ, जून 23 -- मछलीपालन से बदल रही किसानों की तकदीर, सालाना 4.8 टन उत्पादन स्थानीय बाजार के अलावा नालंदा, लखीसराय व बेगूसराय भेजी जा रहीं मछलियां मत्स्य संपदा योजना युवाओं के लिए बनी वरदान, 40 से 60 फीसदी तक सब्सिडी फोटो: 23 शेखपुरा 01 - बरबीघा के खलीलचक गांव में तालाब से मछली निकालते किसान धीरज कुमार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जिले के बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए बड़ा सहारा बनकर उभरी है। सरकारी सब्सिडी और तकनीकी सहायता के बल पर जिले में मछली उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। जिले में वर्तमान में सालाना 4.8 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। यहां की मछलियां न केवल स्थानीय बाजारों में, बल्कि नालंदा, लखीसराय और बेगूसराय आदि पड़ोसी जिलों में भी भेजी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की तीन योजनाओं के ...