बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- मछलीपालन की बारीकियां जानने गया जी के मत्स्यपालक पहुंचे मोहनपुर कम जगह व कम लागत में अधिक मछली उत्पादन के सीखे गुर मछली बीज का उत्पादन और तालाबों की देखरेख के तरीके भी जाने फोटो मछली : मोहनपुर हैचरी में गया के मछलीपालकों को उत्पादन के गुर बताते बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के निदेशक शिवनंदन प्रसाद व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। मछलीपालन के गुर सीखने गया जी के मत्स्यपालकों का दल सोमवार को नालंदा पहुंचा। नालंदा मोड़ के मोहनपुर मत्स्य हैचरी का भ्रमण किया। हैचरी में आधुनिक तकनीक के माध्यम से किये जा रहे मछलीपालन और बीज उत्पादन को देखकर काफी प्रभावित हुए। हैचरी के संचालक सह बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के निदेशक शिवनंदन प्रसाद ने गया जी से पहुंचे किसानों को मत्स्यपालन , मछली बीज उत्पादन, मछलियों का रखरखा...