सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शुक्रवार को मछली, मांस एवं मुर्गा विक्रेताओं के साथ बैठक की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद बिक्रम मोदक, उत्तम महानती, शांति गोडसेरा, गौतम नायक, सुशीला तियू कार्यालय के नगर प्रबंधक सुमित सुमन, नगर पंचायत के अभियंता एवं अन्य पदाधिकारीगण, संबंधित दुकानदार उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की समस्याओं जैसे सड़क पर दुकान लगाने की मजबूरी, धूप, वर्षा एवं अन्य असुविधाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मछली एवं मांस मार्केट के लिए भूमि चयन : नगर पंचायत के अभियंताओं ने मछली एवं मांस मार्केट के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित प्रतिवेदन बैठक में प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कियोस्क निर्माण पर सहमति : सभी...