लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से विश्व मच्छर दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय 'फाइट द बाइट, सेव ए लाइफ' रहा। इसमें विद्यार्थियों को मच्छर जनित रोगों, उनके प्रसार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज की प्राणी विज्ञान विभाग की प्रो. पुष्पा विश्वकर्मा ने मच्छरों की जीवविज्ञान, रोगों के संचरण और रोकथाम के उपाय बताए। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी यादव ने प्रथम, विशाखा राज ने द्वितीय और श्रेया द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधि मिश्रा और फैजा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के जरिए स्वच्छता और मच्छर जनित रोगों से बचाव का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने विद्यार...