गोंडा, अप्रैल 14 -- बेलसर। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्राम पंचायत गोपीपुर के राजस्व ग्राम बादलपुर (पूरे गाना) सहित आस-पास के इलाकों में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की फौज खड़ी हो गई है। आलम यह है कि रात की नींद तो दूर, दिन में भी बैठना मुश्किल हो गया है। बादलपुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि पहले पंखा चलाने से मच्छर भाग जाते थे। मच्छरों के काटने से बीमारी का खतरा भी बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...