लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और संचारी रोगों के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट हो गया है। गांवों में एंटी लार्वा छिड़काव अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बीडीओ पसगवां मोहित कौशिक के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में नालियों, जलभराव वाले स्थानों और कूड़े के ढेर पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के चलते डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जिसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और गंदा पानी जमा न होने देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मच्छरों से लोग परेशान, दवा छिड़काव की मांग साथ ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के पालन पर जोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...