रांची, अप्रैल 25 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय मलेरिया दिवस के अवसर पर शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मलेरिया के कारण, इसके फैलने के तरीके तथा प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया गया। साथ ही बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरदानी के उपयोग और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मलेरिया उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- खूंटी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ रवाना इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य संबंधी ...